"मार्गदर्शनम्" एक पंजीकृत सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था है, जिसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान-परम्परा, संस्कृति, शिक्षा, अध्यात्म, नैतिक मूल्यों तथा मानवीय सेवा की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है। संस्था शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र विकास और राष्ट्रनिर्माण का आधार मानती है।
Empowering Citizens & Nation Building
"सेवा ही संस्कार है, शिक्षा ही शक्ति है और समाज ही हमारा परिवार है।"
बालकों के सर्वांगीण विकास, संस्कार, रचनात्मकता एवं प्रारम्भिक शिक्षा हेतु विशेष कार्यक्रम व शाखा विस्तार।
शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों पर अनुसन्धान, संस्थागत सहभागिता व शोध प्रकाशन गतिविधियाँ।
ज्ञान, संस्कार, शिक्षा व सामाजिक जागरूकता से सम्बन्धित त्रैमासिक प्रकाशन एवं मौलिक अनुसन्धान पत्रिका।
पारदर्शी सदस्य विवरण, समाज सेवा, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण हेतु सहयोग राशि व सेवा गतिविधियाँ।
हिन्दी सुता अध्ययन, वेदवाणी संस्कृत अकादमी (नियमित कक्षाएँ), आधुनिक विद्या, प्रशिक्षण व कैरियर काउन्सिलिंग।
आध्यात्मिक शिक्षा, गीता व पुराण अध्ययन-अध्यापन, प्रवचन, संस्कार कार्यक्रम तथा शिवपुराण कथा आयोजन।
ज्योतिष अध्ययन, कुण्डली फलादेश, हस्तरेखा परीक्षण, वास्तुविद्या अध्ययन-परामर्श एवं ज्योतिष मार्गदर्शन।
वार्षिक तीर्थ यात्राएँ, देशाटन सुविधा व सहयोग तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्राओं का सुव्यवस्थित आयोजन।
समस्त वैदिक अनुष्ठान सम्पादन, विशेष मंदिर क्षेत्रों में पूजन, षोडश संस्कार व नवग्रह पूजा सम्पादन।
विशेष दिवसों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान व आवश्यकता समूहों की सहायता।
26 Jul 2026
26 Jul 2026
26 Jul 2026
"शिक्षा, संस्कृति, समाज सेवा एवं भारतीय परम्परा के पुनरुत्थान में अपना योगदान दें।"